शुगर और डायबिटीज में क्या अन्तर है ?
SHARE LIKE & FOLLOW
शुगर ----
यहां शुगर या blood sugar का मतलब हमारे शरीर में मौजूद blood में शुगर की मात्रा से हैं जो breakdown होकर हमे एनर्जी देता है जिस से हम काफी ऊर्जावान महसूस करते है और सभी कामों को पूरे जोश और उत्साह से करते है । तथा दिनभर चुस्त दुरुस्त रहते है सुस्ती या आलस नहीं आता हैं ।इस प्रकार ऐसे शुगर का blood में होना आवश्यक होता हैं ।
Blood में शुगर का यह लेवल हमारे काम करने के हिसाब से घटता बढ़ता रहता हैं।
सामान्य स्तर पर एक स्वस्थ व्यक्ति का blood में शुगर खाली पेट 70 mg से 110 mg के बीच होना चाहिए ।
जबकि खाना खाने के 2 घंटे के बाद यह स्तर 140 mg से कम होना चाहिए ।
( इसके डिटेल्स जानकारी के लिए हमारा ब्लॉग पोस्ट normal range ऑफ blood sugar देखे )
डायबिटीज
जब शरीर में शुगर लेवल नियंत्रित नहीं हो पाता और वह असमान्य रूप से बढ़ता जाता है क्योंकि शरीर में मौजूद पैंक्रियाज इंसुलिन नहीं बना पाता ( इंसुलिन और पैंक्रियाज के विस्तृत जानकारी के लिए हमारा ब्लॉग पोस्ट मानव शरीर में पैंक्रियाज और इंसुलिन के लिए इंसुलिन पोस्ट अवश्य पढ़ें ) जिस कारण blood में शुगर ब्रेकडाउन नहीं हो पाता और शुगर लेवल बढ़ते जाता हैं जो एक बीमारी का रूप ले लेता है जिसे डायबिटीज कहते है । इसे मधुमेह भी कहते है ।
मुख्य अंतर
शुगर डायबिटीज
1) खून में ग्लूकोज की मात्रा 1) एक बीमारी जिसमे blood शुगर कंट्रोल नहीं होता ।
2) सभी में होती हैं । 2 ) बीमारी है हमेशा नहीं होती ।
3) लेवल घटता बढ़ता रहता है। 3 ) लेवल हमेशा बढ़ता रहता है ।
4) कारण --- गलत खानपान 4 ) इंसुलिन की कमी
और कम एक्टिविटी या पैंक्रियाज की गड़बड़ी
निष्कर्ष ----
हर किसी का blood sugar लेवल बढ़ सकता है , लेकिन जब शरीर इसे कंट्रोल नहीं कर पाता और यह लगातार बढ़ते जाता हैं तब यह डायबिटीज कहलाता है
NOTE
यदि आपको इसके बारे में और जानकारी चाहिए या परिणामों को समझने में मदद चाहिए, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह जानकारी केवल आपकी ज्ञान को बढ़ाने और अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए है ।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें l


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें