रविवार, 13 जुलाई 2025

बाप ने बेटी को मारी गोली

 

 राधिका यादव और उसके पिता दीपक यादव 
   
 L I K E  &   F O L L O W

  इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को गोली मारी उसके पिता ने 

आइए जानते है राधिका यादव कौन थी और क्यों  उसके पिता ने उसे गोली मारी,,,,



राधिका यादव ----- 

राधिका यादव  का जन्म 23 मार्च 2000 को हुआ था ।वह एक 25 वर्षीय उभरती हुई भारतीय टेनिस खिलाड़ी थी । जो गुरुग्राम sushant lok sector 57 में रहती थी । वह ITF ( international Tennis Federation ) की डबल्स रैंकिंग में 113वा स्थान प्राप्त किया था ।और हरियाणा की महिला डबल्स श्रेणी में 5 वे स्थान पर थी ।

राधिका अभी तक 18 गोल्ड मेडल जीत चुकी थी।

राधिका के पिता दीपक यादव और घटना ----- 

इनके पिता का नाम दीपक यादव है जो 49 साल के है  जिन्होंने 10 जुलाई को जब सब कोई घर में था और राधिका किचेन में खाना बना रही थी इसी दौरान इनके पिता दीपक यादव ने राधिका के पीठ में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से 3 गोली मार कर हत्या कर दी उस दौरान राधिका की मां भी घर पर ही थी । दीपक यादव राधिका के पिता ने अपनी बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली है।

कारण जो अभी तक पता चला है ----

दीपक यादव के चचेरे भाई ने कभी भी दीपक यादव के गुस्से में होने की बात नहीं कही  उनके अनुसार वे अपनी बेटी राधिका का बहुत समर्थन करते थे। 

वे बचपन से ही राधिका के कामों में पूरा सहयोग करते थे और उसके टेनिस प्रशिक्षण पर काफी पैसा खर्च करते थे । जब राधिका प्रशिक्षण सत्र के लिए जाती थी तो वे  प्रतिदिन उसे छोड़ने और लेने आते थे । उनका ये भी मानना था कि एक दिन उनकी बेटी उन्हें गौरवान्वित करेगी ।

उन्होंने उसके लिए टेनिस प्रशिक्षण स्टेडियम बनवाया जिसमें उन्होंने करोड़ों रुपया खर्च किया ।

कारण कि बात करे तो अभी तक ज्ञात सूत्रों के अनुसार  दीपक यादव को अपनी बेटी राधिका द्वारा युवा टेनिस खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने पर आपत्ति थी । उनके अनुसार लोगों द्वारा यह  व्यंग्य किया जाता था कि वे बेटी की कमाई खाते है ।

राधिका यादव और INSTAGRAM 



कुछ मीडिया में चलाए गए दावे अनुसार, राधिका की इंस्टाग्राम रील्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी ने पिता दीपक यादव को शर्मिंदा महसूस कराया। गाँव के लोगों ने उन्हें "इंफ्लुएंसर की बेटी" कहकर ताना मारा, जिससे पिता का दबाव बढ़ा और वह राधिका को इंस्टाग्राम बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा।  


टाइम्स ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान टाइम्स ने बताया कि रील्स को लेकर ही घर में तनाव शुरू हुआ, पिता ने अकादमी और रील्स दोनों बंद करने का जोर दिया, लेकिन राधिका ने इनसे इंकार कर दिया।  

राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील्स बनाकर पोस्ट की थीं, जिसमें एक म्यूजिक वीडियो "करवां" भी शामिल था, जिसे 2024 में LLF रिकॉर्ड्स के तहत रिलीज किया गया था। 



इस वीडियो में राधिका सिंगर इनामुल हक के साथ नजर आई थीं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपक यादव को राधिका का सोशल मीडिया पर सक्रिय होना और यह म्यूजिक वीडियो पसंद नहीं था, और उन्होंने राधिका से इसे डिलीट करने के लिए कहा था। राधिका ने म्यूजिक वीडियो रिलीज के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था, जिसके बारे में उन्होंने इनामुल को बताया था कि वह अपने काम में व्यस्त थीं।

नोट: यह जानकारी समाचार स्रोतों  पर उपलब्ध पोस्ट्स पर आधारित है। जांच अभी जारी है, और कुछ दावे असत्यापित हो सकते हैं।

NOTE  

यदि आपको इसके बारे में और जानकारी चाहिए या परिणामों को समझने में मदद चाहिए, तो अन्य समाचार पत्र की सहायता ले ।


आपका 
अनिल कुमार  गुप्ता 


https://bodyhealthaapka.blogspot.com/2025/05/blog-post_25.html


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दिल हृदय HEART

  आइए आज हम अपने दिल को समझते है ------ दिल ( HEART)  मानव दिल                 SHARE   LIKE  &   FOLLOW  दिल जिसे हम ह्रदय या heart भी क...

Post