SHARE LIKE & FOLLOW
![]() |
| शेफाली जरीवाल |
कांटा लगा गाना से मशहूर शेफाली जरीवाल को कार्डियक अरेस्ट से मौत
क्या है कार्डियक अरेस्ट........ कार्डियक अरेस्ट क्या है ये जान ने से पहले थोड़ा सा जानकारी शेफाली जरीवाल के बारे मे जानते है ।
शैफाली जरीवाल ----
![]() |
| शेफाली जरीवाल |
शेफाली जरीवाल का जन्म 15 दिसंबर 1982 को अहमदाबाद में हुआ था । इनके पिता का नाम सतीश जरीवाल और माता का नाम सुनीता जरीवाल है ।
इनके पहले पति का नाम हरमीत सिंह था तथा दूसरे पति पराग त्यागी है ।
![]() |
| शेफाली जरीवाल के पहले पति हरमीत सिंह |
![]() |
| शेफाली जरीवाल का दूसरा पति पराग त्यागी |
शेफाली सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर एप्लिकेशन में मास्टर डिग्री थी ।
इन्हें 2002 में कांटा लगा म्यूजिक वीडियो से सफलता मिली तभी से इन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से जाना जाने लगा ।
2004 में ये फिल्म मुझसे शादी करोगी में नजर आई ।
इसके अलावे इन्होंने T.V शो नच बलिए , बूगी वूगी , बिग बॉस 13 में भी काम किया ।
इसके अलावे इन्होंने बेब सीरीज baby come naa , तथा boo sabki phategi में भी काम किया ।
जब ये 15 साल की थी तब से ही ये मिर्गी ( एपिलेप्सी ) की बीमारी से पीड़ित थी परंतु वर्तमान में ये स्वस्थ थी ।
मृत्यु ---
शेफाली जरीवाल की मृत्यु 27 जून 2025 को रात्रि 10 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।
उन्हें बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उनका पोस्टमार्टम कूपर हॉस्पिटल में किया गया ।
उनका अंतिम संस्कार 28 जून 2025 को ओशिवारा शमशान घाट पर हुआ।
अब समझते हैं कि कार्डियक अरेस्ट क्या हैं ?
कार्डियक अरेस्ट ----
यह एक गंभीर मेडिकल स्थिति है जिसमें हमारा heart ( हृदय / दिल ) अचानक blood को पंप करना बंद कर देता है अर्थात दिल धड़कना बंद हो जाता हैं जिस कारण हमारे शरीर में brain तथा अन्य अंगों तक ऑक्सीजन युक्त blood पहुंचाना बंद हो जाता हैं , और तुरन्त मृत्यु हो जाती हैं ।
ऐसा तभी होता है जब हृदय / दिल की विद्युत प्रणाली में कोई खराबी हो ।
![]() |
| HEART ATTACK |
यह हार्ट अटैक से अलग होता हैं , हार्ट अटैक में blood circulation रुक जाता हैं जबकि कार्डियक अरेस्ट में blood की pumping रुक जाती हैं। स
SYMPOTMS ----
1) सांस लेने में प्रॉब्लम होना ,
2) बेहोश हो जाना ,
3 ) नब्ज का रुक जाना
CAUSE -----
1) हार्ट अटैक
2) पानी में डूबना
3) गंभीर चोट लगना
4) हार्ट डिजीज
5 ) इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन
TREATMENT -----
![]() |
| CPR देने का तरीका जिसे प्रत्येक व्यक्ति को आना चाहिए। |
1) तुरंत CPR शुरू करना
2 ) हॉस्पिटल तुरंत ले जाना
कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में अंतर
कार्डियक अरेस्ट हार्ट अटैक
1) यह एक आपातकालीन 1) यह भी एक गंभीर स्थिति है । स्थिति है पर हर बार इमरजेंसी नहीं होती ।
2 ) इसमें दिल धड़कना बंद 2 ) इसमें खून का प्रवाह
हो जाता है । रुक जाता हैं।
3 ) यह अचानक होता हैं । 3 ) इसके लक्षण धीरे धीरे समझ में आते है ।
4 ) इसमें सांस का चलना बंद 4 ) इसमें सांस चलती हो जाता हैं । है ।
5 ) इसमें सीने में दर्द नहीं होता। 5 ) इसमें सीने में दर्द होता है ।
6 ) इसमें पसीना नहीं आता है। 6 ) इसमें पसीना आता हैं ।
7 ) यह इलेक्ट्रिकल समस्या है । 7) यह ब्लॉकेज की समस्या है ।
NOTE
यदि आपको इसके बारे ( कार्डियक अरेस्ट) में और जानकारी चाहिए या परिणामों को समझने में मदद चाहिए, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह जानकारी केवल आपकी ज्ञान को बढ़ाने और अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए है ।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें l









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें