गुरुवार, 26 जून 2025

क्या सब्जी खाए शुगर रोगी ......

 सब्जी क्या खाए शुगर रोगी 

 ।

                             SHARE & LIKE 

सब्जी   ---- 

आजकल भारत  में शुगर पेशेंट की  संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । ऐसा लगता है कि शुगर एक महामारी का रूप लेते जा रहा है । हर 10 में 7 से 8 व्यक्ति शुगर की बीमारी से  परेशान है  इसे नियंत्रित  करने  के लिए लोग अस्पताल और डॉक्टर का चक्कर लगाते फिर रहे है । दिन प्रतिदिन अनेकों सख्या में कई तरह के महंगी से महंगी दवाइयां खा रहे है फिर भी शुगर है  कि नियंत्रित नहीं हो पा रहा है । 

आइए देखते है कि हम अपने शरीर को शुगर होने के बाद भी कुछ प्राकृतिक सब्जियों का सेवन कर काफी हद तक नियंत्रित कर सकते है ।

कुछ सब्जियों जिन्हें शुगर रोगी बिना किसी परेशानी के खा सकते है जो हमारे शुगर लेवल को नियंत्रित तो करेगा ही  हमें दिन प्रतिदिन ऊर्जावान भी बनाएगा जिस से हमें काफी फायदे के साथ ही अपने आप में ऊर्जा का अनुभूति भी होगा ।

हरी सब्जियों का ग्लाइसेमिक index ( इसके बारे में जान ने के लिए हमारे ब्लॉग ग्लाइसेमिक index और ग्लाइसेमिक LOAD को देखे ) काफी कम होता है जिस कारण इन्हें हम भरपूर मात्रा में सेवन कर सकते है ।

सब्जियां --- 

1 ) भिंडी --- 



इसमें फाइबर ज्यादा मात्रा में और कर्बोहाइड्रेट बहुत कम होता है  जिस कारण यह सब्जी एक तरफ जहां शुगर को कंट्रोल करता है वहीं दूसरी तरफ पेट को साफ कर कब्ज को दूर करने का काम करता है ।

इसे कम तेल में हल्का फ्राई कर या ग्रेवी वाला बना के खा सकते है ।

2 ) पालक --- 



पालक जिसमें भरपूर मात्रा में आयरन फाइबर मिनरल्स और विटामिन होते है । इसका ग्लाइसेमिक index भी कम होता है । एक तरफ जहां यह शुगर को बढ़ने नहीं देता वही ज्यादा मात्रा में फाइबर आयरन और विटामिन होने के कारण शरीर में ऊर्जा का लेवल को बनाए रखता है।

इसे सलाद सब्जी या सूप के रूप में ले सकते है ।


3 ) मशरूम ---  



शुगर रोगी के लिए यह एक बहुत ही अच्छा सब्जी है ।जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर एंटीऑक्सीडेंट विटामिन D  और कम कैलोरी होता है ।

इसमें विटामिन डी कम कैलोरी होने के कारण यह शरीर में शुगर को नियंत्रित करता हैं साथ ही हड्डियों के लिए वरदान साबित होता है।

मशरूम को बटर और थोड़ी शुगर के साथ भूनने से उनका स्वाद गहरा और मीठा-नमकीन हो सकता है।

4 )ब्रोकली -- 



ये शुगर रोगी के लिए बहुत ही अच्छी सब्ज़ी है जिसमें सेल्फोराफेन होता है जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ावा देता है । और शुगर को नियंत्रित करता हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता हैं ।

इसे हल्के भाप में पकाकर खाना चाहिए।

5 ) पत्तागोभी --- 



इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो शुगर लेवल को कम करने और पाचन को मजबूत बनाने में मदद करता है।

इसे सब्जी सलाद या कच्चे रूप में भी ले सकते हैं ।

बारिश के मौसम में लेते समय अच्छे से साफ कर प्रयोग करना चाहिए ।

6 ) लौकी --- 




लौकी एक बेहतरीन सब्जी है जिसे शुगर पेशेंट भरपूर मात्रा में कई रूपों में प्रयोग कर सकता हैं ।

इसमें फाइबर और पानी पर्याप्त मात्रा में होता है जिस कारण यह शरीर में शुगर को नियंत्रित करता हैं और पानी की मात्रा को बराबर बनाए रखता हैं ।

इसका प्रयोग सब्जी के रूप में या सुबह में जूस के रूप में ले सकते है ।

कड़वी लौकी का प्रयोग नहीं करना चाहिए ।

7 ) फूलगोभी -- 



. ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है – यह ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ाती।

2. फाइबर से भरपूर – पाचन बेहतर होता है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है।

3. कैलोरी कम – वजन नियंत्रण में मदद करती है।

4. एंटीऑक्सीडेंट्स – शरीर की सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करती है, जो डायबिटीज़ में आम समस्या है।

5. विटामिन C, K, और B-complex – रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

बहुत ज्यादा तलकर न खाएं (तेल से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल पर असर पड़ता है)

आलू के साथ न मिलाएं — आलू शुगर बढ़ा सकता है

8 )  करेला ---- 



करेला अपने कड़वे स्वाद के लिए जाना जाता है किन्तु यह शुगर रोगी के लिए बहुत ही अच्छा होता है ।

इसमें मौजूद तत्व इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता हैं जो blood sugar को कम करने में मदद करता है । 

इसे सुबह में खाली पेट 1 छोटा करेला का जूस भी लिया जा सकता है।

9 ) खीरा  ----



    खीरा कम कैलोरी वाला सब्जी है ।  जिसमे 95 % पानी होता है । जो शुगर को कण्ट्रोल करने में मदद करता है । साथ ही इसमे भरपूर मात्रा में फाइबर होता है । जो पाचन में सहायक होता है । इसका प्रतिदिन सुबह खाली पेट सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है ।

10 ) टमाटर ---- 



टमाटर का जमकर सेवन करने से शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. टमाटर में लाइकोपीन, विटामिन C, और कई लाभकारी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये तत्व सूजन को कम करने और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. 

11) शिमला मिर्च 



इसमें  एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है. ये तत्व ब्लड शुगर को स्टेबल रखने में मदद करते है ।



 अतिरिक्त सुझाव:

अ) सब्जियों को फ्राई करने की बजाय उबालकर या स्टीम करके खाएँ।

ब) ज्यादा तेल, घी और मसालों से बचें।

स) हर मील में आधी प्लेट सब्जियाँ शामिल करने की कोशिश करें।

खाना पकाने के टिप्स: 

तेल और मसालों का उपयोग कम करें।सब्जियों को ज्यादा न पकाएँ, ताकि पोषक तत्व बरकरार रहें। नमक और चीनी से बचें; नींबू या हल्के मसाले जैसे जीरा , हल्दी का उपयोग करें। भोजन के साथ कार्बोहाइड्रेट (रोटी, चावल) की मात्रा सीमित करें। 

सावधानी: 

अपने डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह लें, क्योंकि हर व्यक्ति की डाइट अलग हो सकती है।

NOTE  

यदि आपको इसके बारे में और जानकारी चाहिए या परिणामों को समझने में मदद चाहिए, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

यह जानकारी केवल आपकी ज्ञान को बढ़ाने और अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए है ।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें l 


आपका 
अनिल कुमार  गुप्ता 


https://bodyhealthaapka.blogspot.com/2025/05/blog-post_25.html



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दिल हृदय HEART

  आइए आज हम अपने दिल को समझते है ------ दिल ( HEART)  मानव दिल                 SHARE   LIKE  &   FOLLOW  दिल जिसे हम ह्रदय या heart भी क...

Post