गुरुवार, 29 मई 2025

NORMAL RANGE OF BLOOD SUGAR

 share & like

ब्लड शुगर यानी मधुमेह आज के  जीवन में सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है ।

जबकि देखा जाए तो तो यह कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है यह हमारे जीवन शैली को दर्शाता हैं ।

अगर हम अपने जीवन शैली को सामान्य बना ले समय से सोना समय पर जागना और समय पर नाश्ता ,लंच और रात का भोजन 8:00 बजे तक करने के बाद रात्रि में 500 मीटर चलना , सुबह उठकर पैदल वॉकिंग करना छोटे-छोटे कामों के लिए मोटरसाइकिल या स्कूटी का प्रयोग न करना अर्थात छोटे-मोटे कामों के लिए और नजदीक जाने आने के लिए पैदल आना जाना करे तो शुगर अथवा मधुमेह की बीमारी से पूर्णत:बचा जा सकता है।

आइए समझते हैं एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति का blood sugar कितना होना चाहिए ।


NORMAL 


बुधवार, 28 मई 2025

मानव शरीर में पैंक्रियाज क्या है blood sugar में इसका क्या योगदान है ?

PANCREAS -------
share & like

मानव शरीर मैं मैं पेनक्रियाज एक महत्वपूर्ण ग्रंथि है जो भोजन को पचाने में मदद करता है इसे हिन्दी में अग्नाशय भी कहते है यह एंजाइम और हार्मोन दोनों रिलीज करता  है । यह पत्ति के आकार की रचना हैं ! जो छोटी आंत से जुड़ा होता है 

LOCATION ------------


पेनक्रियाज मानव शरीर में पेट के पीछे ऊपरी हिस्से में बाये ( LEFTSIDE )  भाग में लीवर के निचे  स्थित होता है । यह 
6 से 10 इंच लम्बा स्पंजी होता है यह पेट , छोटी आंत , लीवर, और spleen से घिरा होता है ! 

FUNCTION -----------

1. यह ENDOCRINE और EXOCRINE दोनों प्रकार के  HARMONE उत्पन्न करता है  ।
2.  यह एंडोक्राइन हॉर्मोन तथा EXOCRINEपाचक रस उत्पन्न  करता है ।
3. पैंक्रियास खाना  पचाने के लिए DIGESTIVE JUICE बनाता है  
4. यह शुगर बीमारी के बचाव के लिए इन्सुलिन प्रोडक्शन करता है  
5. यह हार्मोन और एंजाइम प्रोडक्शन करता है   
 ये एंजाइम होते हैं: 

6. एमाइलेज (Amylase) – कार्बोहाइड्रेट पचाने में मदद करता है।

7. लाइपेज़ (Lipase) – वसा (fat) को पचाता है।

8. ट्रिप्सिन (Trypsin) और काइमोट्रिप्सिन (Chymotrypsin) – प्रोटीन को तोड़ते हैं।


9. यह वेट कण्ट्रोल करने  के लिए AMYLINE प्रोडक्शन करता है 
 10. यह लो ब्लड शुगर की समस्या में GLUCAGON निकलता है जो शुगर को मेन्टेन रखता है  ।


#यह जानकारी केवल आपकी ज्ञान को बढ़ाने और अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए है ।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।

आपका 
अनिल कुमार गुप्ता 

https://bodyhealthaapka.blogspot.com/2025/05/blog-post_25.html

सोमवार, 26 मई 2025

अपने ब्लड शुगर की पहचान कैसे करें

 share & like


आज के भाग दौड़ की जिंदगी में सभी लोग विभिन्न प्रकार की तनाव और संतुलित आहार के अभाव में अपने शरीर की तरफ ध्यान नहीं दे पा रहे है जिस कारण अनेकों प्रकार की बीमारियां शरीर को ग्रसित कर रही है उन्हीं में से एक बीमारी डायबिटीज यानी शुगर भी है वैसे तो ये बीमारी कम पर असंतुलित खानपान तनाव और  संतुलित नींद नहीं लेने के कारण उत्पन्न रोग है जिसकी पहचान है निम्न लक्षणों से कर सकते हैं 

अपने ब्लड (रक्त) में शुगर यानी ब्लड शुगर (Blood Glucose) की पहचान करने के कुछ आसान और वैज्ञानिक तरीके होते हैं:

1. ग्लूकोमीटर से जांच (घर पर)

  • एक ग्लूकोमीटर नामक डिवाइस से घर पर ही आप ब्लड शुगर लेवल जांच सकते हैं।
  • उंगली की नोक से एक बूंद खून निकालकर स्ट्रिप पर डालते हैं, फिर उसे डिवाइस में लगाते हैं।
  • 5-10 सेकंड में रिजल्ट मिल जाता है।

2. पैथोलॉजी लैब टेस्ट (क्लिनिकल टेस्ट)

  • Fasting Blood Sugar (FBS): 8 घंटे खाली पेट ब्लड सैंपल।
  • Postprandial Blood Sugar (PPBS): खाने के 2 घंटे बाद।
  • HbA1c टेस्ट: पिछले 2-3 महीनों की औसत शुगर लेवल बताता है।
  • मौखिक ग्लूकोज सहनशीलता परीक्षण (OGTT): इस परीक्षण में, एक विशेष चीनी पेय पीने के बाद, रक्त शर्करा स्तर को मापा जाता है। यदि 2 घंटे के बाद स्तर 200 mg/dL (11.1 mmol/L) या उससे अधिक है, तो मधुमेह का निदान किया जा सकता है. 

3. लक्षणों से पहचान (संकेत)

अगर आपके पास मशीन नहीं है, तो आप कुछ लक्षणों पर ध्यान देकर अनुमान लगा सकते हैं:

1 .ज्यादा प्यास लगना

2.बार-बार पेशाब आना

3.अचानक वजन कम होना

4.बहुत थकान महसूस होना

5.धुंधला दिखना

6.भूख ज्यादा लगना

7.घाव देर से भरना

8.बार बार संक्रमण होना

9. खुजली होना 

10.पेशाब में झाग बनना

यदि आपको इन लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई देता है, या यदि आपके रक्त शर्करा स्तर की जांच में मधुमेह का संकेत मिलता है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

ये जानकारी केवल आपको जागरूक करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सक्रिय रहने के लिए है ।

THANKS 


रविवार, 25 मई 2025

शुगर क्यों होता है ?

 


S H A R E   &   L I K E 

आजकल सभी इंसान , नवजवान , बुजुर्ग यह तक की बच्चे भी शुगर के पेशेंट बनते जा  रहे है  । 

शुगर इंसान के मानव मस्तिष्क में इस कदर हावी हो गया है कि  सभी लोग इस से परेशान है जबकि ऐसा नहीं है ।

आइए जानते है कि शुगर का क्या कारण है  

शुगर होने के मुख्य कारणों में से निम्न है 

1. गलत खानपान और जीवन शैली 

आज के भागदौड़ वाली लाइफ स्टाइल में हम खाने पीने और सोने का सही समय नहीं निकाल पाते जिस कारण हमारे रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ जाती हैं । 

कहने का मतलब है कि हम अपने बॉडी के साथ वर्क नहीं कर पाते जिस कारण हमारे रक्त में शुगर को एंजाइम तोड़ नहीं पाते हैं और हमें सुस्ती आलस कमजोरी जैसा महसूस होने लगता है क्योंकि ये शुगर रक्त में टूटकर एनर्जी प्रोवाइड करते है परंतु हमारे गलत खानपान और सिटिंग वर्क के कारण ये समस्या होती है । 

निष्कर्ष    अगर हम समय पर खाना खाए फास्ट फूड से बचे और मॉर्निंग वॉक या पैदल चले तो ये समस्या यानी शुगर होने का कोई चांस ही न हो ।

2. तनाव और नींद की कमी  

आजकल लोगों में आगे बढ़ने की इतनी होड़ लगी है कि वे अपना स्वास्थ्य खोकर इसे पाना चाहते है जिस कारण वे हमेशा तनाव में रहते है और इस तनाव के कारण उन्हें नींद नहीं आ पाती फिर बॉडी का पूरा सिस्टम अपसेट हो जाता है ।

निष्कर्ष अगर हम संतुष्ट जीवन जिए तो आगे भी बढ़ेंगे और नींद भी आएगी फिर शुगर जैसी कोई बीमारी संभव नहीं है ।

3. मोटापा 

मोटे लोगों में डायबिटीज टाइप 2 का खतरा ज्यादा होता है । इसलिए अपने खानपान को संतुलित रखें साथ ही फास्ट फूड जैसे बाजार की तली भुनी चीजें पैकेट फूड आइटम से बचे ।

निष्कर्ष   नाश्ते में प्रतिदिन सुबह अपने कूल बॉडी वेट का 10 % ताजे मौसमी फल अवश्य खाएं । 

4. आनुवंशिक कारण 

अगर परिवार में पहले से किसी को शुगर की बीमारी है तो उसके होने वाले संतान में शुगर की संभावना हो सकती है ।

निष्कर्ष       अगर परिवार में कोई शुगर का पेशेंट है तो हमें पहले से सावधान रहना चाहिए और अपने जीवन शैली को संतुलित रखना चाहिए । 

5. अग्नाशय (पैंक्रियाज ) का सही से काम न करना 

शरीर के अग्न्याशय का सही से काम न करना क्योंकि पैंक्रियाज इंसुलिन उत्पन्न करता है जो शुगर की मात्रा को कम करता है और ग्लूकोगोन जो शुगर की मात्रा को बढ़ाता है जिस कारण इनमें बैलेंस बना रहता है ।

निष्कर्ष      इस तरह की समस्या होने पे डॉक्टर से मिलना चाहिए ।

हमारा मकसद केवल जानकारी देना है और आपको जागरूक बनाना है ।

ऐसी कोई समस्या होने पे अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से मिले

Thanks


https://bodyhealthaapka.blogspot.com/2025/05/blog-post_25.html

शनिवार, 24 मई 2025

ब्लड शुगर में HbA1c क्या है ?


share & like
 HbA1c एक ब्लड शुगर का टेस्ट होता है 

 जो आपको बताता है कि आप ब्लड शुगर के पेशेंट है या बनने वाले है यह आपको ब्लड शुगर नहीं है  आप एक स्वस्थ व्यक्ति है 

इसके लिए आप निम्न उपाय करें ----------------
#.  HbA1c आपके शरीर में 3 महीने के ब्लड शुगर के लेवल को बताता हैं  

इसके लिए आप किसी भी पैथोलॉजिस्ट के पास किसी भी समय खाली पेट अथवा खाना खाने के बाद जा सकते है ।
पैथोलॉजिस्ट आपका blood लेगा और जांच के लिए भेज देगा या  स्वयं उसकी जांच करेगा ।

अब आप अपनी HbA1c की रिपोर्ट को निम्न तरीके से समझेंगे।

अगर आपका HbA1c  रिपोर्ट में 

1. HbA1c 5.7 से कम है -------

तो आप एक स्वस्थ व्यक्ति है

 आपको डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी नहीं है ।

2.अगर आपका HbA1c 5.7 और 6.4 के बीच में है 

 मतलब 5.7 से ज्यादा लेकिन 6.4 से कम है
 तो आपको
डायबिटीज यानी शुगर होना शुरू हो रहा है

 इस स्थिति को प्री डायबिटीज कहते है । 

अगर आप इस स्थिति में है तो तुरंत चीनी ; चीनी से बनी मिठाइयां चाय चावल लेना बंद कर दे पैदल चलना शुरू करें । 

1 महीने में अपना blood शुगर टेस्ट कराए 
आपको फर्क महसूस होने लगेगा।

3.अगर आपका HbA1c  6.4 से ज्यादा है 

तो आप अपने डॉक्टर से मिले और उन्हें बताए ।

यह जानकारी केवल आपको जागरूक करने के लिए है ।
THANKS .

अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित करें ।




 ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है, खासकर अगर आपको डायबिटीज है या उससे बचना चाहते हैं। नीचे कुछ महत्वपूर्ण उपाय दिए गए हैं:


1. संतुलित आहार लें

मीठा और प्रोसेस्ड खाना कम करें: जैसे चीनी, मिठाइयाँ, 

प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल करें: अंडा, दाल,  सूखे मेवे, और ऑलिव ऑयल।

2. नियमित व्यायाम करें

रोज़ाना कम से कम 30 मिनट टहलना, योग, दौड़ना

3. ब्लड शुगर मॉनिटर करें

नियमित रूप से ब्लड शुगर जांचें और उसका रिकॉर्ड रखें।

4. दवाइयाँ समय पर लें

डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयाँ या इंसुलिन समय पर लें, बिना चूक के।

5. तनाव कम करें


तनाव बढ़ने से ब्लड शुगर भी बढ़ता है। ध्यान, प्राणायाम या पसंदीदा काम करें।

6. सबसे जरूरी अच्छी नींद लें ।

रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद जरूरी है

7. पानी भरपूर पीएं

दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शरीर से अतिरिक्त

 शुगर को बाहर निकालने में मदद करता है। 

8. सुबह का नाश्ता 8 बजे तक कर ले 

नाश्ते में अपने टोटल weight का कम से कम 10% फल खाए ।


दिल हृदय HEART

  आइए आज हम अपने दिल को समझते है ------ दिल ( HEART)  मानव दिल                 SHARE   LIKE  &   FOLLOW  दिल जिसे हम ह्रदय या heart भी क...

Post