रविवार, 15 जून 2025

BRITTLE DIABETES क्या होता है

 BRITTLE  DIABETES 


SHARE & LIKE 

1)    यह डायबिटीज SUGAR LEVEL में उतार चढाव को दर्शाता है इसमे HYPOGLYCEMIA और HYPERGLYCEMIA बार बार आते है जिसमे अस्पताल जाने की संभावना बढ़ जाती है 

2)  इसे UNSTABLE DIABETES या LABILE DIABETES भी कहते है ।

3)  यह एक दुर्लभ प्रकार का diabetes है जो TYPE 1 DIABETES के रोगियों में देखने को मिल सकता है ।

4)  कभी कभी यह टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों में भी देखने को मिलता है ।

5)  इस रोग में PANCREAS इंसुलिन बनाना बंद कर देता है ।

SYMPTOMS ( लक्षण ) 

इसमें शुगर रोगी के जैसा ही लक्षण होते है परंतु इसमें तीव्रता अधिक होती है ।

इसमें हाइपो और हाइपर दोनों के लक्षण देखने को मिलते हैं ।

SYMPTOMS OF HYPOGLYCEMIA 


1 ) आँखों से धुंधला दिखना 

2 )  सर में दर्द बना रहना 

3)  हमेशा थकान बने रहना 

4 )  पसीना आना 

5 )  बहुत ज्यादा भूख लगना 

6 ) चक्कर आना 

SYMPTOMS OF HYPERGLYCEMIA 

1 ) बार बार प्यास लगना 
2 ) बार बार पेशाब आना 
3 ) आँखों से कम दिखाई देना 
4 ) कही कट या घाव होने पर भरने या सूखने में ज्यादा समय लगना 
5 ) हमेशा सर में दर्द बने रहना 
6 )हमेशा थका हुआ महसूस करना 
7 ) ज्यादा भूख लगना 
8 ) पेट में दर्द होना 
9 ) पसीना आना 
10 ) उल्टी होना 
11 ) पैरो में ठंढा लगना 
12 )बालों का झड़ना 

🔹 कारण (Causes):

1)  इंसुलिन डोज का ठीक से काम न करना

2)  हार्मोनल असंतुलन

3)  तनाव या मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ

4)  खानपान या जीवनशैली में अनियमितता

5)  गैस्ट्रोपैरेसिस (पेट की मांसपेशियाँ ठीक से काम नहीं करतीं)





🔹 उपचार (Treatment):

1.  इंसुलिन पंप (Insulin pump) का उपयोग

2.  Continuous Glucose Monitoring (CGM)

3.  संतुलित और नियमित भोजन

4.  मानसिक स्वास्थ्य का इलाज (जैसे काउंसलिंग या थेरेपी)

5.  डॉक्टर की निगरानी में इंसुलिन का एडजस्टमेंट

जटिलताएं  -----


A)  बार-बार हाइपोग्लाइसीमिया या हाइपरग्लाइसीमिया से गुर्दे, आंखें, और हृदय संबंधी समस्याएं।

B)  मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव, जैसे चिंता या डायबिटीज डिस्ट्रेस।

C)  जीवन की गुणवत्ता में कमी।

नवीनतम उपचार  (MODERN TREATMENT )

 ग्लूकोज मॉनिटरिंग (CGM)

CGM डिवाइस, जैसे Dexcom G7 और Freestyle Libre 3, ब्रिटल डायबिटीज के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये डिवाइस रियल-टाइम में ब्लड शुगर की निगरानी करते हैं और अलार्म के माध्यम से हाइपो- या हाइपरग्लाइसीमिया की चेतावनी देते हैं। 2024 तक, इन डिवाइसों की सटीकता और उपयोगिता में काफी सुधार हुआ है।

इंसुलिन पंप और बंद-लूप सिस्टम:

ये सिस्टम CGM के साथ मिलकर स्वचालित रूप से इंसुलिन डोज को समायोजित करते हैं, जिससे ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव कम होता है।

नई दवाएं:

A)  टेप्लिज़ुमैब: 

यह दवा टाइप 1 डायबिटीज की प्रगति को धीमा करने में मदद कर सकती है, विशेष रूप से प्री-डायबिटिक चरण में। 

B)  GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट:  
 
ग्लूकागन-जैसा पेप्टाइड 1 (GLP-1) आधारित दवाएं, जैसे लिराग्लुटाइड, कुछ मरीजों में ब्लड शुगर नियंत्रण में सुधार कर सकती हैं। 

C)  जीवनशैली और मनोवैज्ञानिक हस्तक्षेप: 
(LIFE STYLE & CYCOLOGY INTERFERE )

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और तनाव प्रबंधन ब्रिटल डायबिटीज के प्रबंधन में महत्वपूर्ण हैं। डायबिटीज शिक्षकों और पोषण विशेषज्ञों की मदद से व्यक्तिगत आहार योजनाएं बनाई जा सकती हैं।मनोवैज्ञानिक सहायता, जैसे काउंसलिंग और डायबिटीज डिस्ट्रेस प्रबंधन, मरीजों को भावनात्मक रूप से मजबूत करने में मदद करती है।

D)  इनहेल्ड इंसुलिन: ( INHALED INSULIN )

इनहेल्ड इंसुलिन (जैसे Afrezza) कुछ मरीजों के लिए इंजेक्शन का एक सुविधाजनक विकल्प है। यह तेजी से काम करता है और ब्रिटल डायबिटीज में त्वरित ब्लड शुगर नियंत्रण के लिए उपयोगी हो सकता है।

E)  डायबिटीज पैच: ( DIABETES PATCH )

जैसा कि पहले उल्लेख किया गया, ICMR का डायबिटीज पैच ब्लड शुगर की निगरानी और दवा वितरण को एकीकृत करता है। यह तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए उपयोगी है जो बार-बार इंजेक्शन लेने में कठिनाई महसूस करते हैं।

🔹 ध्यान देने योग्य बातें:    
( ALERTNESS ) 

यह स्थिति जीवन के लिए खतरनाक हो सकती है।

नियमित निगरानी, इलाज और सही दिनचर्या से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। 

NOTE  

यदि आपको इसके बारे में और जानकारी चाहिए या परिणामों को समझने में मदद चाहिए, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

यह जानकारी केवल आपकी ज्ञान को बढ़ाने और अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए है ।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें l 


आपका 
अनिल कुमार  गुप्ता 


https://bodyhealthaapka.blogspot.com/2025/05/blog-post_25.html






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दिल हृदय HEART

  आइए आज हम अपने दिल को समझते है ------ दिल ( HEART)  मानव दिल                 SHARE   LIKE  &   FOLLOW  दिल जिसे हम ह्रदय या heart भी क...

Post