HYPERGLYCEMIA
SHARE & LIKE
HYPERGLYCEMIA ---------
यह डायबिटीज रोगियो में होने वाला एक सामान्य सा रोग है जिसमे BLOOD SUGAR का लेवल NORMAL से ज्यादा हो जाता है जब BLOOD SUGAR का लेवल NORMAL से ज्यादा हो जाये तब ऐसे स्थिती को HYPERGLYCEMIA कहा जाता है high blood sugar बढ़ने के कारण यह TYPE 1 और TYPE 2 मरीजों को प्रभावित करता है इसका लेवल बहुत अधिक बढ़ जाने के कारन मनुष्य कोमा में भी जा सकता है
⚠️ खून में ग्लूकोज का सामान्य स्तर:
खाली पेट (Fasting): 70 - 100 mg/dL
भोजन के बाद (Postprandial): < 140 mg/dL
हाइपरग्लाइसीमिया की स्थिति:
खाली पेट: > 126 mg/dL
भोजन के बाद: > 180 mg/dL
CAUSE OF HYPERGLYCEMIA -------
1) अधिक मात्रा में मीठा पदार्थ का सेवन करना
2 ) चाय लिमिट से ज्यादा पीना
3 ) WORK OUT कम करना
4 ) मानसिक तनाव लेना
5 ) इन्सुलिन की कमी होना
6 ) शरीर में पैंक्रियास का सही ढंग से काम न करना
7 ) स्टेरॉयड जैसे दवाईया का सेवन करना
SYMPOTMS -------
1 ) बार बार प्यास लगना
2 ) बार बार पेशाब आना
3 ) आँखों से कम दिखाई देना
4 ) कही कट या घाव होने पर भरने या सूखने में ज्यादा समय लगना
5 )हमेसा सर में दर्द बने रहना
6 )हमेशा थका हुआ महसूस करना
7 ) ज्यादा भूख लगना
8 ) पेट में दर्द होना
9 ) पसीना आना
10 ) उल्टी होना
11 ) पैरो में ठंढा लगना
12 )बालों का झड़ना
PREVENTION & ALERTNESS ------
( रोकथाम और सावधानियाँ )
1 ) वजन को नियंत्रित रखना चाहिए
2 ) फ़ास्ट फ़ूड से दूरी बना के रखना चाहिए
3 ) हमेशा डॉक्टर से सम्पर्क में रहना चाहिए
4 ) अपना blood sugar हमेशा समय पर चेक करते रहना चाहिए
5 )संतुलित आहार लेना चाहिए
6 ) सुबह अपने नाश्ते में अपने कूल वज़न का कम से कम 10 % फल खाना चाहिए
7 ) डॉक्टर के निर्देशानुसार दवाईयो का सेवन करना चाहिए
हाई शुगर होने पर क्या खाना चाहिए? | high sugar hone par kya khana chahiye
- सब्जियां: हाई शुगर के मरीजों को अपनी डाइट में सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप प्याज, बैंगन, मशरूम, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और तोरी जैसी कम कार्ब वाली सब्जियां ले सकते हैं।
- साग: आप नियमित सलाद जैसे केल, पालक और चार्ड के अलावा विभिन्न प्रकार के सलाद आजमा सकते हैं। ये कम कार्ब से युक्त और स्वादिष्ट होते हैं। इसके अलावा अन्य प्रोटीन युक्त आहार को डाइट में शामिल कर शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।
- कम कैलोरी वाले पेय: हाइड्रेटेड रहना हमेशा अच्छा होता है। सब्जियों और फलों का जूस हमेशा सेहत के लिए अच्छा होता है। सब्जियों और फलों के जूस को पीने से निर्जलीकरण की समस्या दूर होती है जिससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- खरबूजा या जामुन: जामुन और खरबूजा कार्बोहाइड्रेट, स्वस्थ पोषक तत्वों और फाइबर से भरे होते हैं। आप शुगर को मेंटेन रखने के लिए इनका सेवन कर सकते हैं।
- साबुत अनाज: शुगर के पेशेंट को अपने आहार में साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए। अधिक भोजन लेने से बचना चाहिए। इससे शुगर बढ़ने के चांस रहते हैं। शुगर को कंट्रोल करने के लिए सूखे मेवे, मटर और दाल को अपने आहा
शुगर मेंटेन रखने के लिए व्यायाम | Sugar maintain rakhne ke liye yoga
- एरोबिक व्यायाम
- हड्डियों के स्वास्थ्य को लिए प्रतिरोध व्यायाम
- वॉकिंग
- ताई ची (एक प्रकार का प्राचीन चीनी व्यायाम)
- योगा
- स्विमिंग
- साइकिलिंग
डॉक्टर के पास कब जाएं ?
इन स्थितियों में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, अगर
- आपकी ब्लड शुगर लगातार चार-पांच बार 240 mg/dL से अधिक हो।
- अगर आप ऊपर दिए हाइपरग्लेसेमिया (Hyperglycemia) के लक्षणों मे से किसी भी लक्षण को महसूस करें।
- आप हर संभव प्रयास कर रहे हों लेकिन आपकी शुगर कम न हो रही हो।
जोखिम
हाइपरग्लेसेमिया (Hyperglycemia) के जोखिम को कई कारक बढ़ाते हैं,उनमें से कुछ इस प्रकार हैं
- 1) पर्याप्त इंसुलिन या डायबिटीज की दवाईयां न लेना
- 2) इंसुलिन को सही से न लेना या एक्स्पायर्ड इंसुलिन का प्रयोग
- 3) डायबिटीज या मधुमेह
- 4) एक्टिव न रहना
- 5) कोई बीमारी या इंफेक्शन होना
- 6) कोई खास दवाई लेना जैसे स्टेरॉयड
- 7) चोट लगना या सर्जरी होना
- 8) परिवार या कार्यस्थान पर कोई तनाव
- 9) मोटापा
- 10) आहार मे गड़बड़
NOTE
यदि आपको इसके बारे में और जानकारी चाहिए या परिणामों को समझने में मदद चाहिए, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह जानकारी केवल आपकी ज्ञान को बढ़ाने और अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए है ।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें l


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें