Blood sugar check @ HOME
SHARE & LIKE
घर बैठे चेक करें अपना blood sugar
इसके लिए आपको कुछ डिवाइस की जरूरत पड़ेगी ।
ये डिवाइस निम्न है जिन्हें आप ऑनलाइन या ऑफ लाइन खरीद सकते है।
1) G L U C O M E T R E
आजकल ये बहुत सारी COMPANY के आते है आप अपनी जरूरत के अनुसार इन्हें PURCHASE का सकते है ।
जैसे GLUCO ONE , CONTROL D , AI, ACCU CHECK , DR.MORPHEN GLUCO ONE BG 3 etc
2) lancets device -----
यह एक लंबा छोटा कलम जैसी डिवाइस है जिसमें लांसेट नीडल लगाते है और blood sugar टेस्ट के लिए उंगली से blood निकालते है ।
प्रयोग विधि ------
सबसे पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छे से धो कर साफ कर लेगे ।
3) Lancet needle ----
तत्पश्चात लांसेट डिवाइस में नई लांसेट नीडल लगाकर उसके कवर को घुमाएंगे जिस कारण कवर अलग हो जाएगा फिर इसे हल्का पीछे की तरफ खींचेंगे जिस के फलस्वरूप नीडल डिवाइस में सेट हो जाएगा और लाल रंग डिवाइस में शो करेगा ।
अब डिवाइस को बंद कर के उसकी गहराई ( डेप्थ ) सेट कर लेंगे ।
अब बाएं हाथ की अनामिका उंगली या तर्जनी उंगली को सैनिटाइजर या अल्कोहल वाले पानी से रूई द्वारा साफ करे
फिर लांसेट डिवाइस को उंगली पर रख कर बटन को प्रेस करेंगे ।
जिस कारण उंगली में एक बारीक छेद होगा और खून की एक बूंद बाहर निकल आएगी ।
4) GLUCOMETRE STRIP -
अब ग्लूकोमीटर में स्ट्रिप लगा देगे फिर उसी स्ट्रिप के एक कोने पे उंगली से निकला blood को touch कराएंगे ।
5 सेकंड्स के बाद आपका blood sugar glucometre के स्क्रीन पे डिस्प्ले होने लगेगा ।
अब ग्लूकोमीटर से स्ट्रिप निकाल लेगे और सावधानी से लांसेट नीडल भी निकाल कर डिस्पोज या मेडिकल dustbin में डाल देगे
इस प्रकार हम घर बैठे अपना blood sugar जांच कर सकते है।
NORMAL BLOOD SUGAR। RANGE -----
नॉर्मल ब्लड शुगर रेंज इस प्रकार है (मिलीग्राम/डीएल में):
1) खाली पेट (Fasting): 70-99 mg/dL
2) खाना खाने के 2 घंटे बाद (Postprandial): <140 mg/dL
3) रैंडम (किसी भी समय): <200 mg/dL (डायबिटीज न होने पर)
HbA1c ----
(लंबे समय की औसत): <5.7% (नॉर्मल),
5.7-6.4% (प्री-डायबिटीज),
≥6.5% (डायबिटीज)।
नोट: उम्र, स्वास्थ्य स्थिति, और लैब स्टैंडर्ड के आधार पर रेंज थोड़ी भिन्न हो सकती है। डॉक्टर से सलाह लें।
सावधानियां ------
1) lancet needle का प्रयोग एक ही बार करे ।
2) lancet किसी और के साथ शेयर न करे ।
3) blood sugar जांच करने के बाद लांसेट नीडल को सावधानी पूर्वक बंद डस्टबिन में फेंके ।
4) हाथों को धोने या साफ करने के लिए साबुन , सैनिटाइजर , या 70 % वाले isopropyl alcohal का प्रयोग करे ।
NOTE ----
यदि आपको टेस्ट के बारे में और जानकारी चाहिए या परिणामों को समझने में मदद चाहिए, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह जानकारी केवल आपकी ज्ञान को बढ़ाने और अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए है ।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें l













कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें